Quote :

किसी भी व्यक्ति की वास्तविक स्थिति का ज्ञान उसके आचरण से होता हैं।

National

मणिपुर के मैरांग में मतदान केंद्र पर गोलाबारी, एक घंटे तक रोकी रही वोटिंग

Date : 19-Apr-2024

मणिपुर के बिष्णुपुर जिलांतर्गत मैरांग में एक मतदान केंद्र पर दो समूहों के बीच गोलीबारी हुई। इस घटना में करीब एक घंटे तक मतदान प्रक्रिया बाधित रही। गोलीबारी की घटना से मतदाताओं में दहशत फैल गयी। हालांकि, प्रशासन और सुरक्षा बलों के सख्त रुख के कारण स्थिति नियंत्रण में है।

यह घटना शुक्रवार सुबह मणिपुर संसदीय क्षेत्र के बिष्णुपुर जिले के मैरांग विधानसभा क्षेत्र के थमनपोकपी में हुई। नागरिक सुबह से ही थमनपोकपी में मतदान केंद्र पर कतार में लगकर उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे थे लेकिन अचानक दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच गोलीबारी शुरू हो गयी। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन मतदान का इंतजार कर रहे घबराए मतदाता इधर-उधर भागने लगे।

संबंधित मतदान केंद्रों और उसके आसपास पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। मामला शांत होने पर करीब एक घंटे बाद दोबारा मतदान प्रक्रिया शुरू हुई।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement