Quote :

" लक्ष्य निर्धारण एक सम्मोहक भविष्य का रहस्य है " -टोनी रॉबिंस

Travel & Culture

मसूरी का हाइयेस्ट पॉइंट है लाल टिब्बा

Date : 30-Apr-2024

मसूरी के लैंडऑर में स्थित लाल टिब्बा का अर्थ है लाल पहाड़ और यह मसूरी का हाइयेस्ट पॉइंट है। भारतीय सेना के साथ ही यहां ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन का ब्रॉडकास्टिंग स्टेशन भी यहीं पर है लिहाजा यहां एंट्री रिस्ट्रिक्टेड है। आप चाहें तो यहां की पहाड़ी पर 20 मीटर ऊंचे टावर पर रखे पुराने टेलिस्कोप के जरिए इस पहाड़ी की खूबसूरती को निहार सकते हैं। साथ ही बद्रीनाथ, केदारनाथ, बंदरपंच और अन्य हिमालय पर्वत की चोटियों के दर्शन कर सकते हैं। दूर से देखने पर यह पहाड़ी बहुत ही विशाल दिखाई देती है।  और इस पहाड़ की खूबसूरती पूरे मसूरी में बिखरी हुई है।इसके अलावा आप यहां पर  घुड़सवारी का एक्सपीरियंस भी बेहतरीन  तरीके से कर सकते हैं।

कैसे पहुँचे मसूरी

ट्रेन से 

मसूरी की वादियों में घूमने के लिए आप ट्रेन के द्वारा सफर कर सकते हैं। ट्रेन का सफर बहुत ही आरामदायक रहता है। मसूरी जाने के लिए सबसे पहले देहरादून रेलवे स्टेशन पहुंचना है। मसूरी का सबसे निकट रेलवे स्टेशन देहरादून ही है देहरादून से मसूरी 38 किमी की दूरी पर स्थित है।
देहरादून रेलवे स्टेशन से मसूरी पहुंचने के लिए बस, कैब, टैक्सी नियमित समय पर चलती रहती है। देहरादून का बस स्टैंड रेलवे स्टेशन के बहुत पास स्थित है। सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक मसूरी जाने के लिए बस मिल जाती है। दिल्ली, चंडीगढ़, कानपुर, लखनऊ, कोलकाता जैसे शहरों से एक्सप्रेस ट्रेनों का आवागमन होता रहता है।

हवाई जहाज से  

मसूरी पहुंचने के लिए सबसे नजदीक हवाई अड्डा देहरादून का जॉली ग्रांट हवाई अड्डा है। दिल्ली, मुंबई, और लखनऊ जैसे शहरों से  आप सीधा देहरादून पहुंच सकते हैं और बाद में देहरादून उतर कर सड़क मार्ग द्वारा कैब, बस आदि के द्वारा मसूरी पहुंच सकते हैं।

सड़क मार्ग से 

सड़क मार्ग द्वारा मसूरी पहुंचने के लिए बहुत से साधन है जिसमे राज्य परिवहन की बस, कार, टैक्सी और निजी वाहन या बसे शामिल है। दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, जैसे शहरों से रोजाना राज्य सरकार परिवहन की बसे चलती रहती है। दिल्ली के कश्मीरी गेट आईएसबीटी से देहरादून के लिए रोजाना बस चलती है। चंडीगढ़ के चौक से देहरादून के लिए आपको बस, टैक्सी, मिल जायेगी।

 

 

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement