गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर आज रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन | The Voice TV

Quote :

“जो हम खुशी से सीखते हैं उसे हम कभी नहीं भूलते।” — अल्फ्रेड मर्सिएर

National

गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर आज रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

Date : 09-Jun-2026

 रायपुर 09 जून । रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस आज मंगलवार काे राजधानी रायपुर में जोरदार विरोध प्रदर्शन करेगी। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सुबह 11 बजे वीआईपी चौक स्थित इंडियन ऑयल कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया है।


प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई के मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। कार्यक्रम का नेतृत्व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन करेंगे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

कांग्रेस का आरोप है कि लगातार बढ़ रही रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। बढ़ती महंगाई के कारण घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है, जबकि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में असफल साबित हुई है।

पार्टी नेताओं का कहना है कि आम लोगों की परेशानियों को लेकर कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है और सरकार को जनता के हित में ईंधन एवं गैस की कीमतों पर राहत देनी चाहिए। प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस महंगाई के मुद्दे को लेकर सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास करेगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement