रायपुर : 11 जून को रायपुर की 42 टंकियों से पानी सप्लाई रहेगी बाधित | The Voice TV

Quote :

“जो हम खुशी से सीखते हैं उसे हम कभी नहीं भूलते।” — अल्फ्रेड मर्सिएर

National

रायपुर : 11 जून को रायपुर की 42 टंकियों से पानी सप्लाई रहेगी बाधित

Date : 09-Jun-2026

 रायपुर, 9 जून। राजधानी रायपुर के कई इलाकों में विद्युत लाइन से जुड़े तकनीकी कार्य के चलते 11 जून को पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। शहर के प्रमुख जल शोधन संयंत्रों का संचालन कुछ समय के लिए बंद रहेगा, जिसके कारण 10 से अधिक जलागारों से होने वाली शाम की जलापूर्ति नहीं हो सकेगी। नगर निगम और जल विभाग ने नागरिकों से पहले से पानी का पर्याप्त भंडारण करने की अपील की है।

जानकारी के अनुसार, रावणभाटा उपकेंद्र में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 33 केवी फीडर लाइन से संबंधित अंडरग्राउंड केबल जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान संबंधित विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी, जिससे इंटेकवेल और जल शोधन संयंत्रों का संचालन प्रभावित होगा।

तकनीकी कार्य के चलते 80 एमएलडी, न्यू 80 एमएलडी और 150 एमएलडी क्षमता वाले फिल्टर प्लांट अस्थायी रूप से बंद रहेंगे। इसका सीधा असर शहर के 42 जलागारों पर पड़ेगा और इनसे जुड़े क्षेत्रों में 11 जून की शाम पानी नहीं पहुंच पाएगा।

प्रभावित इलाकों में डंगनिया, गुढ़ियारी, शंकर नगर, तेलीबांधा, खमतराई, भनपुरी, भाठागांव, कुशालपुर, डीडी नगर, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, अमलीडीह, अवंति विहार, मोवा, सड्डू, कचना, रायपुरा, जोरा, देवेंद्र नगर, संजय नगर सहित कई अन्य क्षेत्र शामिल हैं।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, 11 जून की सुबह नियमित जलापूर्ति की जाएगी, लेकिन शाम की सप्लाई बाधित रहेगी। वहीं 12 जून से जल वितरण व्यवस्था सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी। जिन क्षेत्रों की जलापूर्ति अन्य जलागारों और पंपिंग स्टेशनों से होती है, वहां सेवा सामान्य बनी रहेगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement