Quote :

"लक्ष्य निर्धारित करना अदृश्य को दृश्य में बदलने का पहला कदम है" -टोनी रॉबिंस

Travel & Culture

भव्य प्राकृतिक सौंदर्य के साथ,आकर्षक दृश्य प्रदान करता है- पहलगाम

Date : 28-Apr-2024


पहलगाम जम्मू और कश्मीर राज्य का एक बहुत ही आकर्षक पर्यटन स्थल और हिल स्टेशन है। यह खूबसूरत हिल्स स्टेशन अपने अछूते और भव्य प्राकृतिक सौंदर्य के साथ आपकी आंखों को एक आकर्षक दृश्य प्रदान करता है। जो भी पर्यटक अप्रैल के महीने में पहलगाम घूमने के लिए आता है वो इसके सुरम्य वातावरण और खूबसूरती को देखकर हैरान रह जाता है। अगर आप अप्रैल के महीने में इस खूबसूरत जगह की सैर करने के लिए आने वाले हैं तो यहां आप हरे-भरे बागान, केसर के खेत, हरी घटियाँ और यहां बने छोटे घरों को देखकर खुश हो जायेंगे। पहलगाम के पर्यटन स्थलों की सैर करने के अलावा यहां आप कई पहाड़ों में से एक पर ट्रेक कर सकते या फिर मछली पकड़ने जैसे काम कर सकते हैं।

पहलगाम के प्रमुख पर्यटन स्थल

  1. बैसारन हिल्स

  2. ममलेश्वर मंदिर

  3. अवंतीपुर मंदिर

  4. पहलगाम गोल्फ कोर्स

  5. कोल्होई ग्लेशियर

  6. अरु विलेज एंड वैली

  7. चंदनवारी

  8. तुलियन झील

  9. शेषनाग झील

  10. बीटा घाटी

  11. मार्सर झील

  12. मट्टन

 

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement