कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बनेगा विश्व रिकॉर्ड, पीएम मोदी की उपस्थिति प्रस्तावित | The Voice TV

Quote :

“जो हम खुशी से सीखते हैं उसे हम कभी नहीं भूलते।” — अल्फ्रेड मर्सिएर

National

कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बनेगा विश्व रिकॉर्ड, पीएम मोदी की उपस्थिति प्रस्तावित

Date : 13-Jun-2026

 कोलकाता, 13 जून। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति प्रस्तावित है। इस अवसर पर भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा एक ही समय में सर्वाधिक लोगों की भागीदारी वाले लाइव योग कार्यक्रम के माध्यम से गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा।

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" निर्धारित की गई है। इसका उद्देश्य सभी आयु वर्ग के लोगों के बीच योग के महत्व को रेखांकित करना तथा शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और भावनात्मक सुदृढ़ता को बढ़ावा देना है।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, विशेष ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन 14 जून, 2026 को सुबह 6:15 बजे से 7:35 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मंत्रालय के आधिकारिक यूट्यूब मंच पर होगा, जहां प्रतिभागी निर्धारित समय पर कॉमन योग प्रोटोकॉल का सामूहिक अभ्यास करेंगे।

कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक लोगों को अपने पंजीकृत व्हाट्सऐप नंबर से टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर मिस्ड कॉल देनी होगी। पंजीकरण के बाद प्रतिभागियों को एक विशेष लिंक भेजा जाएगा, जिसके माध्यम से वे कार्यक्रम से जुड़ सकेंगे।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के सफल समापन के बाद पंजीकृत प्रतिभागियों को विश्व रिकॉर्ड प्रयास में भागीदारी का प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा। लोगों से अपील की गई है कि वे इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों और अपने परिवार, मित्रों तथा परिचितों को भी योग दिवस के इस विशेष आयोजन से जोड़ें।

आयुष मंत्रालय का मानना है कि यह आयोजन योग के माध्यम से स्वास्थ्य, सामंजस्य और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement