चीन ने अमेरिका पर शी- ट्रंप के बीच हुए समझौतों को नज़रअंदाज़ करने का आरोप लगाया | The Voice TV

Quote :

“जो हम खुशी से सीखते हैं उसे हम कभी नहीं भूलते।” — अल्फ्रेड मर्सिएर

International

चीन ने अमेरिका पर शी- ट्रंप के बीच हुए समझौतों को नज़रअंदाज़ करने का आरोप लगाया

Date : 13-Jun-2026

 बीजिंग, 13 जून । चीन ने अमेरिका पर आज आरोप लगाया कि वह हाल ही में राष्ट्रपति शी जिनपिंग एवं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच समझौता होने के बावजूद चीनी कंपनियों पर बिना किसी उचित कारण के दबाव बनाने में लगा है।

चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि अमेरिकी अधिकारी बीजिंग में दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में हुए समझौतों को नज़रअंदाज़ कर रहे हैं और चीनी कंपनियों पर दबाव बनाना जारी रखे हुए हैं। मंत्रालय ने कहा, "अमेरिका, बीजिंग में हुई बैठक में दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुए समझौतों और चीन-अमेरिका व्यापार व आर्थिक संबंधों की समग्र स्थिति को नज़रअंदाज़ करते हुए चीनी कंपनियों पर अनुचित रूप से दबाव बनाना जारी रखे हुए है।"

सोमवार को पेंटागन ने उन संगठनों की सूची में 180 से ज़्यादा कंपनियों को शामिल करने की घोषणा की, जो अमेरिका के अनुसार चीनी सैन्य-औद्योगिक परिसर से जुड़ी हुई हैं।

बयान में यह भी कहा गया कि बीजिंग इस मामले पर कड़ा विरोध जताता है और वाशिंगटन से "इस गलत प्रक्रिया को रोकने" का आह्वान भी करता है। अन्यथा, चीन निश्चित रूप से निर्णायक और प्रभावी जवाबी कदम उठाएगा और इसके नतीजों की पूरी ज़िम्मेदारी अमेरिकी पक्ष की होगी।

गत 13-15 मई को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन की राजकीय यात्रा की थी, जहां उन्होंने चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ बातचीत की थी। इस दौरान दोनों नेताओं की उपस्थिति में कई समझौते भी किये गये थे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement