Quote :

परिवर्तन कभी आसान नहीं होता, लेकिन हमेशा संभव होता है - अज्ञात

Travel & Culture

विदेश के जगहों को एक्सप्लोर करने से पहले भारत में छिपी इन खूबसूरत जगहों को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।

Date : 30-Sep-2024

अगर आप इन जगहों पर जाएंगे तो एकपल के लिए इनकी खूबसूरती में आप इस कदर खो सकते हैं कि इसके सामने स्विटजरलैंड जैसे मुल्क भी फीके पड़ जांए।विदेश के जगहों को एक्सप्लोर करने से पहलेभारत में छिपी इन खूबसूरत जगहों को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।

भारत में है स्वर्ग सी जगहें

स्विट्जरलैंड जैसे देशों में भारी संख्या में पर्यटक जाते हैं। भारत से भी इन देशों में यात्रा करने वाले पर्यटकों की संख्या लाखों में है। अब इन जगहों की यात्रा करने से पहले आप भारत की इन जगहों की यात्रा करने का प्लान कर लें ये आपको विदेश से भी अच्छी फीलिंग देंगे।

 

गुलमर्ग

दुनिया की सबसे खूबसूरत डेस्टिनेशन में से एक स्विट्जरलैंड को कश्मीर का गुलमर्ग टक्कर देता है। गुलमर्ग में बर्फ से ढके पहाड़ों का नजारा देखने के बाद आपको स्विट्जरलैंड भी फीका लगने लगेगा। गुलमर्ग स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग के लिए भी काफी ज्यादा फेमस है।

गुलमर्ग यात्रा करने का सही समय

गुलमर्ग की यात्रा करने का सबसे सही टाइम दिसंबर से फरवरी के महीने में होता है। इन महीनों में अच्छी खासी बर्फबारी होती है जिसके चलते आप स्कीइंग और अन्य स्नो स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकते हैं। मानसून के महीनों में जुलाई से सितंबर के बीच भी यहां जाया जा सकता है क्योंकि उस टाइम यहां की प्राकृतिक सुंदरता बढ़ जाती है।

 नैनीताल

नैनीताल जिसे झीलों का शहर भी कहा जाता है भारत के सबसे खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स में से एक है। नैनीताल की झीलों में इंग्लैंड की लेक डिस्ट्रिक्ट की काफी झलक नजर आती है। कई मायनों में नैनीताल की शांत और खूबसूरत झीलों के सामने इंग्लैंड की झील भी फीकी पड़ जाती है।

नैनीताल यात्रा करने का सही समय

अगर आपको बर्फबारी पसंद है तो नवंबर से फरवरी के बीच इस जगह की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं। वहीं बारिश और हरियाली का आनंद लेने के लिए आपको जुलाई से सितंबर महीनों के बीच इस सुहावनी जगह की यात्रा करनी चाहिए।

नैनीताल और गुलमर्ग को एक्सप्लोर करने के अलावा आप उत्तराखंड के औली में भी जा सकते हैं जो आपको अलास्का की पहाड़ियों की याद दिला देगा। वहीं एम्स्टर्डम ट्यूलिप की जगह श्रीनगर में ट्यूलिप के दीदार कर सकते हैं।

 

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement