भगवान राम के तिलकोत्सव में मंगलगीतों से गुंजायमान हुई अयोध्या | The Voice TV

Quote :

पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है - अज्ञात

Travel & Culture

भगवान राम के तिलकोत्सव में मंगलगीतों से गुंजायमान हुई अयोध्या

Date : 18-Nov-2024

 अयोध्या, 18 नवंबर । श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार नेपाल के जनकपुर धाम स्थित माता सीता के मायके से तिलकहरू स्थापित परम्परा के अनुसार सोमवार को तिलक लेकर राम नगरी पहुंचे। इस दौरान पूरी अयोध्या मंगलगीतों से गुंजायमान हो रही थी।

अयोध्या के रामसेवक पुरम् समारोह स्थल पर दुल्हन के भाई बने जानकी मंदिर के छोटे महंथ राम रोशन दास और दूल्हे के पिता की भूमिका में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। तिलक चढ़ाने वालों में नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश सिंह, जनकपुर के मेयर मनोज साह समेत लगभग 300 लोग शामिल थे। अयोध्या में वर पक्ष की ओर से मुख्य कर्ताधर्ता के रूप में विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री राजेन्द्र सिंह पंकज ने कार्यक्रम का संचालन किया। तिलक के मौके पर गाए जाने वाले मंगलगीतों के लिए बड़ी संख्या में अयोध्या की महिलाएं जुटी थीं। अवध क्षेत्र में होने वाले तिलकोत्सव के सभी लोकाचार विधि-विधान से सम्पन्न किए गए। वधू पक्ष से इसके लिए हर आवश्यक सामग्री लाई गयी थी।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement