देखो अपना देश-2024 : आपकी पसंद से निखरेगा देश का पर्यटन | The Voice TV

Quote :

तुम खुद अपने भाग्य के निर्माता हो - स्वामी विवेकानंद

Travel & Culture

देखो अपना देश-2024 : आपकी पसंद से निखरेगा देश का पर्यटन

Date : 23-Nov-2024

 मीरजापुर, 23 नवंबर । भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे “देखो अपना देश-पीपल्स चॉइस-2024” अभियान को उत्तर प्रदेश का पर्यटन विभाग एक भव्य आयोजन में बदल रहा है। इस अभियान के तहत 25 नवंबर तक राज्य के नागरिक अपने पसंदीदा पर्यटन स्थलों को वोट कर सकते हैं।

पर्यटन विभाग के निर्देशों के अनुसार, हर जिले में अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक भाग ले सकते हैं। नागरिक क्यूआर कोड स्कैन कर या विभागीय पोर्टल पर जाकर अपने पसंदीदा स्थलों की जानकारी साझा कर सकते हैं। इसके साथ ही, वे सेल्फी प्वाइंट पर ली गई तस्वीरें पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं।

पर्यटन विभाग ने यह भी घोषणा की है कि इस अभियान में सबसे अधिक योगदान देने वाले को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रमुख सचिव पर्यटन के अनुसार, इसका उद्देश्य प्रदेश के धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों के बारे में लोगों की राय जानना है। इससे इन स्थलों को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करने की योजना बनाई जा सकेगी।

प्रभारी पर्यटन अधिकारी शक्ति प्रताप सिंह ने कहा कि हम मीरजापुर में इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। लोगों की सक्रिय भागीदारी से न केवल पर्यटन स्थलों की पहचान को मजबूती मिलेगी, बल्कि स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का नाम भी रोशन होगा।

यह अभियान न केवल प्रदेश के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देगा बल्कि राज्य की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को नई पहचान भी दिलाएगा।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload










Advertisement