महाकुंभ क्षेत्र में तीन करोड़ आहुति वाले यज्ञ शाला का हो रहा निर्माण | The Voice TV

Quote :

ज्ञान ही एकमात्र ऐसा धन है जिसे कोई चुरा नहीं सकता - अज्ञात

Travel & Culture

महाकुंभ क्षेत्र में तीन करोड़ आहुति वाले यज्ञ शाला का हो रहा निर्माण

Date : 08-Jan-2025

 महाकुम्भ नगर, 08 जनवरी । महाकुम्भ क्षेत्र के सेक्टर दस में स्थित कोटेश्वर महादेव के सानिध्य में द्ववदस पुर्सारणात्मक गायत्री महायज्ञ होगी। इसे वैदिक मंत्रों से देश एवं विदेश से आने विद्वान पंडित अचार्य सम्पन्न कराएगे। इस यज्ञ शाला में तीन करोड़ आहुति दी जाएगी। इसके लिए सौ यज्ञ कुण्डों का निर्माण किया जा रहा है। यह जानकारी बुधवार को पंडित विष्णु ने दी।

उन्होंने बताया कि अति प्रचीन कोटेश्वर महादेव मंदिर अथवा शिवकुटी मंदिर के सामने पतित पावनी मां गंगा की रेती पर द्वादश पुर्सरणात्मक गायत्री महायज्ञ को सम्पन्न कराने के लिए 100 यज्ञ कुण्डों का निर्माण किया जा रहा है। यह पूरे माघमास तक चलेगा।

महाकुम्भ में होने वाले सबसे बड़े गायत्री महायज्ञ को अखिल भारतीय व भारतवर्षीय धर्मसंघ व स्वामी करपात्री महाराज फाउनडेसन द्वारा कराया जा रहा है। इसे महाराज डॉ.गुणप्रकाश चैतन्य द्वारा आयोजित किया जाएगा।

इसका मुख्य उद्देश्य है कोटेश्वर महादेव मंदिर के सानिध्य में इसे सम्पन्न कराने के लिए इस स्थान का चयन किया गया है। इस द्ववदस पुर्सारणात्मक गायत्री महायज्ञ में देश व विदेश से आने वाले श्रद्धालु हवन करने के लिए पहुंचेंगे।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement