श्रीमंत शंकरदेव संघ का 94वां वार्षिक अधिवेशन प्रारंभ मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Travel & Culture

श्रीमंत शंकरदेव संघ का 94वां वार्षिक अधिवेशन प्रारंभ मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

Date : 06-Feb-2025

गुवाहाटी, 06 फरवरी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव गुरुजन के आदर्श, सृजन और अमृत वाणी युगों-युगों से हमें एकता के सूत्र में बांधने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमंत शंकरदेव संघ जन्म से ही उनके आदर्शों और अन्य योगदानों के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। आज से जोरहाट में चार दिवसीय भव्य कार्यक्रम के साथ श्रीमंत शंकरदेव संघ का 94वां वार्षिक अधिवेशन शुरू हो गया है।

उन्होंने इस आयोजन की सफलता की कामना करते हुए संघ से जुड़े सभी सदस्यों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement