महाशिवरात्रि : सोमनाथ महादेव के दर्शन पूजन के लिए भक्त उत्साहित | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Travel & Culture

महाशिवरात्रि : सोमनाथ महादेव के दर्शन पूजन के लिए भक्त उत्साहित

Date : 26-Feb-2025

सोमनाथ/अहमदाबाद,26 फरवरी। महाशिवरात्रि के अवसर पर लोग बुधवार काे राज्य के सभी शिव मंदिराें में भगवान शिव का जलाभिषेक का दाैर जारी है। सोमनाथ मंदिर में भी महापूजा के साथ महाशिवरात्रि उत्सव चल रहा है। सुबह चार बजे से ही दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त मंदिर परिसर में एकत्रित हैं और चाहुंओर बम-बम भोले की ध्वनि गूंज रही है।

महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव मंदिर में भी भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है। सोमनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं काे दर्शन के लिए कपाट आज सुबह 4:00 बजे खोल दिए गए और तब से लगातार श्रद्धालुओं के आने से पूजा-अर्चना का कार्यक्रम जारी है। भक्तों में एक उत्साह देखा जा रहा है और सोमनाथ भगवान का मंदिर परिसर हर हर महादेव के जायकाराें से गुंजायमान है।

महाशिवरात्रि के अवसर पर सोमनाथ मंदिर परिसर में भोलेनाथ की पालकी यात्रा निकाली गई। श्री सोमनाथ ट्रस्ट के पारंपरिक ध्वज पूजन किया गया। इसके बाद ट्रस्टी प्रवीण लाहिड़ी ने ध्वजारोहण किया।

सोमनाथ पहुंचे गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने सोमनाथ महादेव की पूजा की। पूजा अर्चना के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने विभिन्न स्थानों से अतिरिक्त बसें साेमनाथ के लिए चलाई हैं। महादेव के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त एकत्रित हुए हैं। मंदिर को विशेष फूलों से सजाया गया है, जिससे पूरा परिसर दिव्य तेज और भक्ति से जगमगा उठा। सम्पूर्ण सोमनाथ परिसर "ओम नमः शिवाय" और "जय सोमनाथ" के जयघोष से गूंज उठा और भक्तों ने महादेव के दर्शन का अनूठा आनंद अनुभव किया।

सोमनाथ महादेव की प्रातःकालीन महापूजन के दौरान विश्व शांति एवं विश्व कल्याण की प्रार्थना की गई। सोमनाथ महादेव को सुंदर स्वर्ण आभूषणों और विशेष फूल मालाओं से सजाया गया है जाे आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।
 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement