रांची में 9 मार्च को होगा वृंदावन की होली का आयोजन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Travel & Culture

रांची में 9 मार्च को होगा वृंदावन की होली का आयोजन

Date : 01-Mar-2025

रांची, 1 मार्च। रंगों के त्योहार होली के मौके पर अलिशा डांस स्टूडियो द्वारा रांची में 'वृंदावन की होली' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 9 मार्च को रांची के कडरू न्यूश एजी कॉलोनी स्थित चिल्ड्रन पार्क में होगा, जिसमें रांची की मशहूर डांसर अलिशा सिंह भी शिरकत करेंगी।

यह आयोजन अपनी संस्कृति और विरासत को संजोने और उसे आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम में अलिशा सिंह और प्रियंका सिंह दोनों बहनों की जोड़ी प्रस्तुत होगी। प्रियंका सिंह ने शनिवार को बताया कि आजकल होली के आयोजन इस तरह से हो रहे हैं कि परिवार और बच्चों के साथ खुलकर आनंद नहीं लिया जा सकता। इसी विचार के साथ दोनों बहनों ने एक ऐसा उत्सव मनाने का निर्णय लिया, जिसमें हर उम्र के लोग अपनी संस्कृति से जुड़कर होली का असली आनंद उठा सकें।

कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अलावा लाइव डांस परफॉर्मेंस और राधा कृष्ण की जोड़ी अद्भुत समां बांधेगी। इसके साथ ही, अलिशा डांस स्टूडियो के छात्रों द्वारा मोहक प्रस्तुतियाँ, डीजे सौनिक, डीजे तानिया और क्रीज़ क्वांटा के शानदार बिट्स भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। नासिक ढोल, रेन डांस, ऑर्गेनिक गुलाल, फ्री ठंडई, किड्स जोन और फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इस मौके पर कार्यक्रम से संबंधित पोस्टर का अनावरण भी किया गया।

कार्यक्रम में अलिशा डांस स्टूडियो की निदेशिका प्रियंका सिंह, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, राहुल सोनी, मीनाक्षी सिंह, रोहित सिंह, अनिकेत राज, सुबू राजपूत सहित अन्य लोग मौजूद थे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement