हिमाचल प्रदेश ने मनाया 78वां स्थापना दिवस | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Travel & Culture

हिमाचल प्रदेश ने मनाया 78वां स्थापना दिवस

Date : 15-Apr-2025

 हिमाचल प्रदेश आज अपना 78वां स्थापना दिवस मना रहा है। 15 अप्रैल 1948 को 30 छोटी-बड़ी रियासतों को मिलाकर राज्य का गठन किया गया था। तब से लेकर अब तक हर साल 15 अप्रैल को 'हिमाचल दिवस' के रूप में मनाया जाता है। इस साल राज्य स्तरीय मुख्य समारोह चंबा जिले की सुदूर और जनजातीय पांगी घाटी के मुख्यालय किलाड़ में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। पहली बार पांगी घाटी में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों में खासा उत्साह है। इस अवसर पर राज्य की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करने वाले जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement