गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू हो जाएगी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Travel & Culture

गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू हो जाएगी

Date : 30-Apr-2025

उत्तराखंड में आज चार धाम यात्रा की शुरुआत उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ होगी। मुकबा गांव में छह महीने के शीतकालीन प्रवास के बाद कल मां गंगा की पालकी को गंगोत्री धाम के लिए रवाना किया गया। कल रात पालकी भैरवघाटी स्थित भैरव मंदिर में विश्राम के लिए रुकी।

तीर्थ पुरोहित राजेश सेमवाल ने बताया कि आज पालकी यात्रा भैरवघाटी से गंगोत्री तक जाएगी, जहां सुबह साढ़े दस बजे पारंपरिक पूजा-अर्चना व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।

वहीं, मां यमुना की पालकी आज सुबह अपने शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी, जहां सुबह 11:55 बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार को और बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार को खुलेंगे।

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement