केदारनाथ धाम में भक्तों की भीड़, दो दिन में 55 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Travel & Culture

केदारनाथ धाम में भक्तों की भीड़, दो दिन में 55 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

Date : 03-May-2025

द्वादश ज्योर्तिलिंग में एक ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। बर्फली चट्टानों के मध्यम स्थित केदानाथ के कपाट खुलने के बाद से अब तक 55,374 श्रद्धालु बाबा का पूजन कर चुके हैं। शुक्रवार को धाम के कपाट खुले और अब तक दर्शन करने वाले पुरुषों की संख्या 15829, महिला 9129, बच्चे 262 यानि आज कुल 25,220 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। कुल श्रद्धालुओं की संख्या 55,374 हो चुकी है।

बता दें कि अभी 30 अप्रैल को यमुनोत्री-गंगोत्री के कपाट खुलने के बाद 2 अप्रैल को केदारनाथ और 4 मई को भू-बैकुंठ बदरीनाथ के कपाट खुलने है। शुरूआत में ही यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोत्तरी नजर आ रही है। कुल मिलाकर इस बार यात्रा पिछले सालों का रिकार्ड तोड़ने वाली है। 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement