09 मई : ताजमहल हो गया 372 साल का | The Voice TV

Quote :

"जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते, तब तक आप भगवान पर भी विश्वास नहीं कर सकते " – स्वामी विवेकानंद

Travel & Culture

09 मई : ताजमहल हो गया 372 साल का

Date : 09-May-2025

इस साल इतिहास के पन्ने पलटते हुए हम 09 मई की तारीख तक आ पहुंचे। यह तारीख कई मायने में खास है। मुगल बादशाह शाहजहां का अपनी बेगम मुमताज महल की याद में बनवाया गया मोहब्बत का अजीम शाहकार ताजमहल साल 1653 में 09 मई को बनकर पूरा हुआ था। आगरा में बना यह विश्वविख्यात पर्यटक स्थल है। कभी यमुना नदी इसके बिलकुल करीब से बहती थी। जैसे कभी दिल्ली में लाल किला के पीछे का हिस्सा होता था। वक्त के साथ ताजमहल से यमुना नदी ने कुछ दूरी बनाई। मगर बाढ़ वक्त आज भी यमुना की तेज लहरें ताज महल को छूने के लिए बेकरार हो जाती हैं। पूरे साल यहां दुनिया भर के सैलानियों का तांता लगा रहता है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1502: दुनिया के सबसे बड़े खोजी यात्री और नई दुनिया के मान्य खोजकर्ता क्रिस्टोफर कोलंबस ने एशिया का रास्ता तलाश करने के लिए स्पेन के कादिज से अपनी चौथी यात्रा शुरू की।

1653: विश्वविख्यात ऐतिहासिक इमारत और दुनिया के अजूबों में शुमार ताजमहल का निर्माण 22 वर्ष के निरंतर परिश्रम के बाद पूरा हुआ।

1689: अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने फ्रांस के साथ युद्ध की घोषणा की।

1874: बंबई (अब मुंबई) में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्राम कार शुरू हुई।

1946: डॉ. राम मनोहर लोहिया की अगुआई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह शुरू हुआ।

1947: विश्व बैंक ने अपना पहला ऋण फ्रांस को दिया। दूसरे विश्व युद्ध के बाद पुनर्निर्माण के लिए फ्रांस ने 50 करोड़ डालर का कर्ज मांगा था और 1944 में स्थापित विश्व बैंक ने उसे इससे आधा अर्थात 25 करोड़ डालर का कर्ज दिया।

1955: पश्चिम जर्मनी नाटो का सदस्य बना और फ्रांस स्थित नाटो मुख्यालय में जर्मनी का ध्वज फहराया गया।

1960: अमेरिका के खाद्य और औषधि प्रशासन ने पहली गर्भनिरोधक गोली को मंजूरी दी।

1975: पहली विद्युत टंकण मशीन बनाई गई।

1993: दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर के नाम्बिजा क्षेत्र में भूस्खलन से 300 लोगों की मौत।

2000 - जाफना प्रायद्वीप के एलीफेंट दर्रे पर कब्जे के लिए लिट्टे के साथ हुए संघर्ष में श्रीलंका के 358 सैनिक मारे गए।

2002ः कराची विस्फोट में पाकिस्तान के ही संगठन का हाथ होने के संकेत।

2004ः चेचेन्या में एक विस्फोट में तत्कालीन राष्ट्रपति अखमद कादरोव मारे गए।

2005ः रूस की जर्मनी की सेना पर विजय की 60वीं वर्षगांठ के जलसों में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने हिस्सा लिया।

2008ः अमेरिका का पाकिस्तान को 8.1 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देने से इनकार।

2010ः भारत की वंदना शिवा को विकासशील देशों में महिला सशक्तीकरण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग देने के लिए वर्ष 2010 के सिडनी शांति पुरस्कार के लिए चुना गया। उन्हें चार नवंबर को सिडनी ओपेरा हाउस में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

2012: अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिक विवाह को समर्थन दिया।

जन्म

1540ः मेवाड़ राजवंश के राजा महाराणा प्रताप।

1866ः स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक एवं सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले।

1930ः प्रसिद्ध व्यंग्यकार और लेखक रवीन्द्रनाथ त्यागी।

निधन

1986ः माउंट एवरेस्ट (हिमालय) पर सबसे पहले पहुंचने वाले पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे।

1995ः हिन्दी के जाने-माने निबंधकार कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर।

1998ः भारतीय गजल गायक और अभिनेता तलत महमूद।

2014ः आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. जनार्दन रेड्डी। 

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement