जर्मनी के अनुसंधानकर्ताओं ने बाल्टिक सागर में जर्मन तट से दूर लगभग 1 किलोमीटर लंबी पत्थर की दीवार की खोज की | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

International

जर्मनी के अनुसंधानकर्ताओं ने बाल्टिक सागर में जर्मन तट से दूर लगभग 1 किलोमीटर लंबी पत्थर की दीवार की खोज की

Date : 13-Feb-2024

 जर्मनी के अनुसंधानकर्ताओं ने बाल्टिक सागर में जर्मन तट से दूर लगभग 1 किलोमीटर लंबी पत्थर की दीवार की खोज की है जो 10 हजार वर्ष से भी अधिक पुरानी हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दीवार के बारे में अनुसंधानकर्ताओं को पहली बार 2021 में पता चला। यह बाल्टिक सागर में अब तक खोजी गई सबसे पुरानी मानव निर्मित संरचना साबित हो सकती है।


यह संरचना पूर्वी जर्मन राज्य मेक्लेनबर्ग-पश्चिमी पोमेरानिया के तट से लगभग 10 किलोमीटर दूर 21 मीटर की गहराई पर स्थित है। इसमें लगभग 1 हजार 700 टेनिस और फुटबॉल के आकार के पत्थर शामिल हैं, जिनमें से अधिकांश की ऊंचाई 1 मीटर से कम है।


इस क्षेत्र में लगभग 8 हजार 500 वर्ष पहले बाढ़ आई थी, लेकिन उससे पहले यह सूखी भूमि रही होगी। अनुसंधानकर्ताओं ने दावा किया है कि दीवार का निर्माण बारहसिंगा का शिकार करने के लिए किया गया था। अमरीका में मिशिगन झील में पुरातत्वविदों को ऐसी ही संरचनाएं मिली हैं जिनका उपयोग बारहसिंगा के शिकार के लिए किया जाता था।



RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement