मेडागास्कर से प्रवासियों को लेकर जा रही नाव पलटी, 34 मरे | The Voice TV

Quote :

"सफलता अंतिम नहीं है; असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ने का साहस ही मायने रखता है।"— विंस्टन चर्चिल

International

मेडागास्कर से प्रवासियों को लेकर जा रही नाव पलटी, 34 मरे

Date : 16-Mar-2023

अंतानानारिवो, 15 मार्च (हि. स.)। मेडागास्कर के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि प्रवासियों को लेकर जा रही एक नौका हिंद महासागर में पलट गई है। इस घटना के कारण अब तक 34 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस नौका पर 58 यात्री सवार थे, जो बिना वैध अनुमति के मयोटे की ओर जा रहे थे।

समुद्री प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि अप्रवासियों को ले कर जा रही नौका शनिवार देर रात को मेडागास्कर के उत्तर-पश्चिमी तट के पास डूब गई थी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे में जान गंवाने वाले लोग एंबिलोब, तमतावे और माजुंगा के निवासी थे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement