पाकिस्तान में देशद्रोह कानून खत्म | The Voice TV

Quote :

"सफलता अंतिम नहीं है; असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ने का साहस ही मायने रखता है।"— विंस्टन चर्चिल

International

पाकिस्तान में देशद्रोह कानून खत्म

Date : 31-Mar-2023

लाहौर, 31 मार्च । पाकिस्तान के लाहौर हाई कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसले में देशद्रोह कानून को खत्म कर दिया। लाहौर हाई कोर्ट के जस्टिस शाहिद करीम ने कल (गुरुवार) द्रेशद्रोह से संबंधित पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 124-ए को रद कर दिया। इस कानून के खिलाफ देश के कई नागरिकों ने याचिका दायर की थीं। इन लोगों ने देशद्रोह कानून को इस आधार पर चुनौती दी थी कि हुकूमत ने इसका इस्तेमाल अपने विरोधियों के खिलाफ किया है।

उल्लेखनीय है कि देशद्रोह के कानून को खत्म करने का फैसला देने वाले जस्टिस करीम वही हैं, जिन्होंने 2019 में पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ को दोषी ठहराया था और 2007 में संविधान को पलटने के लिए राजद्रोह के मामले में उन्हें मौत की सजा सुनाई थी। 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement