अमेरिका लौटाएगा भारत को 15 प्राचीन मूर्तियां | The Voice TV

Quote :

"सफलता अंतिम नहीं है; असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ने का साहस ही मायने रखता है।"— विंस्टन चर्चिल

International

अमेरिका लौटाएगा भारत को 15 प्राचीन मूर्तियां

Date : 01-Apr-2023

न्यूयॉर्क, 01 अप्रैल । अमेरिका ने भारत को 15 प्राचीन मूर्तियां लौटाने का फैसला किया है। यह मूर्तियां यहां के प्रतिष्ठित मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में रखी हैं। यह कदम इसलिए उठाया गया कि ये मूर्तियां भारत से गैरकानूनी तरीके से लाकर अमेरिका में बेची गईं।

म्यूजियम ने गुरुवार को कहा कि इन मूर्तियों में पहली शताब्दी ईसा पूर्व से लेकर 11वीं ईसवी की मूर्तियां शामिल हैं। यह सभी 15 मूर्तियां टेराकोटा, तांबा और पत्थर से बनी हैं। सभी मूर्तियां कुख्यात सुभाष कपूर ने 2015 में बेची थीं। कपूर इस समय भारत की एक जेल में बंद है।

म्यूजियम ने बयान में कहा है कि वह पुरातात्विक कला वस्तुओं को वैध तरीके से अधिग्रहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। संदिग्ध डीलरों से मिली प्राचीन वस्तुओं के इतिहास की समीक्षा की गई है। वह भारत के साथ अपने दीर्घकालीन संबंधों को अहमियत देता है। इसलिए यह मूर्तियां लौटाने का निर्णय लिया गया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement