इजरायल में न्यायिक सुधारों के खिलाफ लोगों का तेल अवीव में प्रदर्शन | The Voice TV

Quote :

"सफलता अंतिम नहीं है; असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ने का साहस ही मायने रखता है।"— विंस्टन चर्चिल

International

इजरायल में न्यायिक सुधारों के खिलाफ लोगों का तेल अवीव में प्रदर्शन

Date : 02-Apr-2023

 तेल अवीव (इजरायल) , 02 अप्रैल । इजरायल में न्यायिक सुधार योजना का फिर विरोध शुरू हो गया है। लोगों ने इस योजना को पूरी तरह रद्द करने की मांग की है। इजरायल के हजारों नागरिकों ने यह मांग करते हुए यहां शनिवार को प्रदर्शन किया।

 
 
 
इजरायल के तटीय शहर तेल अवीव में लोग इस मसले पर सबसे ज्यादा मुखर हैं। प्रधानमंत्री नेतन्याहू की दक्षिणपंथी सरकार की सुधार योजनाओं पर लोगों की नाराजगी सड़कों पर साफ नजर आ रही है। हजारों नागरिक देश का झंडा और नारे लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। चार जनवरी को लाई गई इस योजना के बाद समूचा इजरायल विरोध की चिंगारी से झुलस रहा है।

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement