मैक्रॉन चीन में खाली हाथ, यूक्रेन में जल्द होनी चाहिए शांति वार्ता | The Voice TV

Quote :

"सफलता अंतिम नहीं है; असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ने का साहस ही मायने रखता है।"— विंस्टन चर्चिल

International

मैक्रॉन चीन में खाली हाथ, यूक्रेन में जल्द होनी चाहिए शांति वार्ता

Date : 07-Apr-2023

 बीजिंग, 07 अप्रैल । रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के समाधान के लिए चीन पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन को फिलहाल सफलता मिलती नहीं दिख रही है। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रूस पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर युद्धविराम के लिए नए संकेत नहीं दिए हैं।

 
 
 
चीन शांति योजना पर ही कार्य कर रहा है जिसमें 12 बिंदुओं में रूस और यूक्रेन के बीच समझौते की बातें हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से मिलकर बीजिंग पहुंचे मैक्रॉन ने चिनफिंग से अनुरोध किया है कि वह रूस को शांति की राह पर लाएं लेकिन चीनी राष्ट्रपति ने इसके लिए प्रयास करने का कोई वचन नहीं दिया है। हां, चिनफिंग ने मैक्रॉन के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में शांति के लिए व्यक्तिगत तौर पर प्रयास करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता जल्द से जल्द शुरू होनी चाहिए।
 
 
 
उल्लेखनीय है कि चिनफिंग ने हाल ही में रूस का दौरा किया था और दोनों देशों ने अपनी सीमाओं से परे दोस्ती को दोहराया था। विश्लेषकों का मानना है कि चिनफिंग किसी भी रूप में अमेरिका के युद्धविराम के प्रयास का हिस्सा नहीं बनना चाहते है। वह विश्व में अमेरिकी प्रभाव को कम करने में रूस के साथ मिलकर कार्य करना चाहते हैं। इसी के चलते चीन ने यूक्रेन युद्ध में भले ही रूस का साथ न दिया हो लेकिन अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उसने रूस का सहयोग किया है। युद्धकाल में द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाकर 200 अरब डालर तक कर दिया है।

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement