पाकिस्तानी स्तम्भकार तारेक फतेह का निधन | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

International

पाकिस्तानी स्तम्भकार तारेक फतेह का निधन

Date : 25-Apr-2023

 नई दिल्ली, 24 अप्रैल (हि.स.)। पाकिस्तानी-कनाडाई स्तम्भकार तारेक फतेह का सोमवार को 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। उनके बेटी पत्रकार नताशा फतेह ने ट्विटर पर उनके निधन की खबर साझा की।



नताशा ने ट्वीट किया, ‘पंजाब के शेर, हिंदुस्तान के बेटे, कनाडा के प्रेमी, सच बोलने वाले, न्याय के लिए लड़ने वाले, वंचितों और शोषितों की आवाज तारेक फतेह ने क्रांति की यह मशाल उन लोगों को सौंप दी है, जो उनकों जानते और प्यार करते थे।‘



फतेह एलजीबीटी के अधिकारों की वकालत करते थे तथा शरिया के विरोधी थे। उन्होंने इस्लाम के उदारवादी और प्रगतिवादी स्वरूप की पैरवी की। फतेह खुद को हमेशा पाकिस्तान में जन्मे भारतीय कहते थे। 1949 में पाकिस्तान में जन्म लेने वाले फतेह 1980 के दशक में कनाडा चले गए थे। वहां पर उन्होंने राजनीतिक कार्यकर्ता तथा टीवी एंकर के तौर पर काम किया तथा कई किताबें भी लिखीं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement