नेपाल के राष्ट्रपति पौडेल और सांसद भंडारी इलाज के बाद भारत से काठमांडू लौटे | The Voice TV

Quote :

"सफलता अंतिम नहीं है; असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ने का साहस ही मायने रखता है।"— विंस्टन चर्चिल

International

नेपाल के राष्ट्रपति पौडेल और सांसद भंडारी इलाज के बाद भारत से काठमांडू लौटे

Date : 01-May-2023

 काठमांडू, 01 मई (हि.स.)। नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल भारत की राजधानी नई दिल्ली के एम्स अस्पताल से इलाज कराकर रविवार रात वापस लौट आये हैं। पेट में दिक्कत होने पर पौडेल को 19 अप्रैल को एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया। डॉक्टर की सलाह के मुताबिक उन्हें इमरजेंसी इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था।
इसी तरह नेपाली कांग्रेस सांसद चंद्र भंडारी भी इलाज के बाद मुंबई से काठमांडू रविवार की रात लौटे। घर में गैस सिलेंडर लीक होने से भंडारी का शरीर पूरी तरह से जल गया था। घटना में उनकी मां की मौत हो गई थी। भंडारी को इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया।

नेपाल लौटने के बाद भंडारी ने अपना समर्थन करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया। डॉक्टर ने उन्हें कुछ और महीने आराम करने की सलाह दी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement