ब्रिटेन के सम्राट चार्ल्स का राजतिलक आज | The Voice TV

Quote :

"सफलता अंतिम नहीं है; असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ने का साहस ही मायने रखता है।"— विंस्टन चर्चिल

International

ब्रिटेन के सम्राट चार्ल्स का राजतिलक आज

Date : 06-May-2023

लंदन, 06 मई । ब्रिटेन के सम्राट चार्ल्स का राजतिलक आज (शनिवार) होगा। राज्याभिषेक समारोह लंदन के ऐतिहासिक शाही गिरजाघर वेस्टमिंस्टर एबे में होगा। इस दौरान सम्राट चार्ल्स और उनकी पत्नी महारानी कैमिला की ताजपोशी की जाएगी। राजतिलक समारोह लंदन के स्थानीय समय के अनुसार पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगा। इस समारोह में हिस्सा लेने के लिए भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सपत्नीक लंदन पहुंच चुके हैं। उन्होंने समारोह से पहले चार्ल्स तृतीय से मुलाकात भी की। बकिंघम पैलेस के प्रवक्ता ने कहा है कि राज्याभिषेक समारोह में 2,200 से अधिक लोग शामिल होंगे। इसमें करीब 100 देशों के राज्याध्यक्ष, शाही परिवारों के सदस्य और 203 देशों के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि, समुदाय व धर्मार्थ कार्य करने वाले गण्यमान्य लोग शामिल होंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement