नेपाल की प्रचंड सरकार में एक और मंत्री की नियुक्ति | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

International

नेपाल की प्रचंड सरकार में एक और मंत्री की नियुक्ति

Date : 07-May-2023

 काठमांडू, 07 मई । नेपाल में पुष्प कमल दाहाल (प्रचंड) सरकार में एक और मंत्री को शामिल किया गया है। आज राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने प्रधानमंत्री की सिफारिश पर सुरेंद्रराज आचार्य को महिला, बाल और वरिष्ठ नागरिक मंत्री नियुक्त किया है।

 
कपिलवस्तु क्षेत्र संख्या 2 से 22 नवंबर 2022 को हुए चुनाव में जीत हासिल करने वाले आचार्य राष्ट्रपति पौडेल से करीब हैं। अब नेपाली कांग्रेस से नौ मंत्री सरकार में हैं। कैबिनेट में प्रधानमंत्री प्रचंड, दो उपपधानमंत्री और दो राज्यमंत्री समेत कुल 23 मंत्री हैं।
 
इससे पहले नेपाल समाजवादी पार्टी के नेता महिंद्रा यादव यह मंत्रालय संभाल रहे थे। यादव को जल आपूर्ति मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। प्रचंड ने नौवीं बार मंत्रिमंडल का विस्तार और फेरबदल किया है। अब केवल एक मंत्रालय प्रचंड संभाल रहे हैं। जनता समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र यादव को उनका मंत्रालय दिया जा सकता है।

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement