तीन साल सूखा झेलने वाले इथियोपिया व सोमालिया में बाढ़ से तबाही | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

International

तीन साल सूखा झेलने वाले इथियोपिया व सोमालिया में बाढ़ से तबाही

Date : 13-May-2023

 अदिस अबाबा/ मोगादिशु, 13 मई । तीन साल तक सूखा झेलने वाले इथियोपिया व सोमालिया में अब भीषण बाढ़ से तबाही मच गई है। अब तक दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है और तीन लाख से अधिक लोग पलायन को विवश हो गए हैं।

इथियोपिया व सोमिालिया में तीन साल के सूखे के बाद मार्च में तेज बारिश हुई। मार्च के पहले 25 दिन इथियोपिया में सामान्य से अधिक बारिश वाले रहे। जलवायु वैज्ञानिकों के मुताबिक आमतौर पर केन्या में बारिश ज्यादा समय तक रहती है। बाद में इथियोपिया और सोमालिया में बारिश होती है। इस साल बारिश साथ में ही शुरू हुई और मार्च के आखिरी दो सप्ताह में तीनों देशों में इतनी बारिश हुई कि बाढ़ ही आ गई।

इथियोपिया में तेज बारिश के चलते शबेले और जुबा नदियां ओवर फ्लो हो गई। मानवीय मामलों का समन्वय करने वाले संयुक्त राष्ट्र संघ के कार्यालय के अनुसार, दक्षिणी सोमालिया और पूर्वी इथियोपिया में दो नदियों के बांध टूट जाने से वहां घरों, स्कूलों और स्वास्थ्य सुविधाओं को नुकसान पहुंचा। इथियोपिया और सोमालिया में हुई बारिश से करीब 1,000 हेक्टेयर से अधिक फसल बर्बाद हो गई। इन देशों के लोगों का रोजगार ही कृषि है। दोनों देशों के तीन लाख से अधिक लोग पलायन को विवश हो गए हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement