पुतिन से मुलाकात के बाद बेलारूस के राष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

International

पुतिन से मुलाकात के बाद बेलारूस के राष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Date : 29-May-2023

 मॉस्को, 29 मई । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात के बाद बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंकों की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। उन्हें गंभीर हालत में मॉस्को के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंकों को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बेहद करीबी माना जाता है। वे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मिलने मॉस्को पहुंचे थे।

बेलारूस में विपक्ष के नेता वालेरी सेपकालो ने बताया कि लुकाशेंको और पुतिन के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई थी, जिसके बाद लुकाशेंको की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद लुकाशेंकों को मॉस्को के सेंट्रल क्लीनिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सेपकालो ने बताया कि रूस के शीर्ष डॉक्टर लुकाशेंको का इलाज कर रहे हैं लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सेपकालो ने जानकारी दी कि लुकाशेंको के खून को साफ करने की प्रक्रिया चल रही है।

आमतौर पर शरीर में जहर पहुंचने के बाद खून को साफ करने की प्रक्रिया की जाती है। यही वजह है कि लुकाशेंको को जहर देने की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

वैसे लुकाशेंको की तबीयत बीते काफी समय से खराब चल रही है। हालांकि लुकाशेंको ने दावा किया था कि सब ठीक है और वह जल्द ही इससे उबर जाएंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement