रूस-यूक्रेन संघर्ष : यूक्रेन की गोलाबारी में लुहांस्क क्षेत्र के पांच लोगों की गई जान, 19 अन्य घायल | The Voice TV

Quote :

"कल से सीखो, आज के लिए जियो, कल के लिए आशा रखो।"

International

रूस-यूक्रेन संघर्ष : यूक्रेन की गोलाबारी में लुहांस्क क्षेत्र के पांच लोगों की गई जान, 19 अन्य घायल

Date : 01-Jun-2023

 रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के बीच पूर्वी यूक्रेन के लुहांस्क क्षेत्र के एक गांव में यूक्रेन की गोलाबारी में पांच लोगों की जान चली गई, जबकि 19 अन्य घायल हो गए। रूसी अधिकारियों ने कहा कि यूक्रेनी सेना ने रूसी नियंत्रण वाले गांव पर हमला करने के लिए अमेरिका निर्मित हिमार्स रॉकेट लांचर का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के एक ड्रोन हमले से दक्षिणी रूस में एक तेल रिफाइनरी में भी आग लग गई। यूक्रेनी मिसाइलों ने सीमा के करीब एक रूसी शहर पर भी हमला किया, जिससे इमारतों और वाहनों को नुकसान पहुंचा। अधिकारियों के मुताबिक, हमले में चार लोग घायल हो गए। पूर्वी यूक्रेन के लगभग पूरे लुहांस्क क्षेत्र पर रूस का नियंत्रण है। रूस में ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब यूक्रेन अपने हमले तेज करने की तैयारी कर रहा है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि वह मॉस्को में ड्रोन हमलों की खबरों के बारे में जानकारी जुटा रहा है। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने कहा कि अमरीका, रूस के अंदर हमलों का समर्थन नहीं करता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement