नेपाल में 4.4 तीव्रता का भूकंप | The Voice TV

Quote :

"सफलता अंतिम नहीं है; असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ने का साहस ही मायने रखता है।"— विंस्टन चर्चिल

International

नेपाल में 4.4 तीव्रता का भूकंप

Date : 12-Jun-2023

काठमांडू, 12 जून (हि.स.)। नेपाल में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप मापन केंद्र के अनुसार भूकंप पश्चिमी नेपाल के बाजुरा जिले में स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजकर 38 मिनट पर आया।
केंद्र के अनुसार 4.4 तीव्रता के भूकंप से बजुरा जिले और आसपास के इलाकों में झटके महसूस किए गए। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
हाल ही में नेपाल के पश्चिमी हिस्से में भूकंप आया था। मई के महीने के दौरान, पश्चिम नेपाल में 4 तीव्रता से ऊपर के भूकंप तीन बार आ चुके हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement