सुपर राफेल बना रहा फ्रांस, अमेरिकी लड़ाकू विमान एफ-35 से होगा मुकाबला | The Voice TV

Quote :

"कल से सीखो, आज के लिए जियो, कल के लिए आशा रखो।"

International

सुपर राफेल बना रहा फ्रांस, अमेरिकी लड़ाकू विमान एफ-35 से होगा मुकाबला

Date : 19-Jun-2023

पेरिस, 19 जून । दुनिया में युद्धक विमानों की होड़ को और तेज करते हुए फ्रांस अब सुपर राफेल लड़ाकू विमान बना रहा है। इसका मुकाबला अमेरिकी लड़ाकू विमान एफ-35 से होगा।

फ्रांसीसी विमान निर्माता कंपनी डसॉल्ट एविएशन सुपर राफेल एफ5 का निर्माण कर रही है। यह लड़ाकू विमान स्टील्थ तकनीक से लैस होगा और हाइपरसोनिक मिसाइलों को भी उड़ा सकेगा। इस विमान के साथ लड़ाकू ड्रोन को भी जोड़ा जा सकेगा। स्वरक्षा प्रणाली के साथ संयुक्त जैमिंग रडार से लैस सुपर राफेल एफ-5 लड़ाकू विमान, जिस समय युद्ध के मैदान में होगा, तो वह अपने लिए एक सुरक्षा दीवार का सृजन भी कर सकेगा। इन स्थितियों में सुपर राफेल पर हमला करने के लिए आईं दुश्मन की एयर डिफेंस मिसाइलें इसके आसपास नहीं आ पाएंगी।

फ्रांस के इस लड़ाकू विमान का मुख्य मुकाबला अमेरिका के एफ-35 से होगा। वर्तमान में अमेरिका अपने एफ-35 को दुनिया के कई देशों को बेच रहा है। इसके अलावा किसी भी देश के पास मार्केटिंग के लिए एफ-35 जैसा लड़ाकू विमान नहीं है। फ्रांसीसी रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार सुपर राफेल एक नया लड़ाकू विमान है। यह सिर्फ एक लड़ाकू विमान न होकर कई तरह की खूबियों से लैस होगा। इस महीने की शुरुआत में फ्रांस के सशस्त्र बलों के मंत्रालय ने 2024-2030 तक का सैन्य योजना कार्यक्रम प्रस्तावित किया था, इसमें सुपर राफेल की जानकारी दी गयी थी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement