प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा- भारत और अमेरिका नई और उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रों में नए विश्वास के साथ मिलकर काम कर रहे हैं | The Voice TV

Quote :

"कल से सीखो, आज के लिए जियो, कल के लिए आशा रखो।"

International

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा- भारत और अमेरिका नई और उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रों में नए विश्वास के साथ मिलकर काम कर रहे हैं

Date : 24-Jun-2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत और अमरीका प्रत्येक क्षेत्र में साथ मिलकर काम कर रहे हैं और दोनों देश नई और उभरती प्रौद्योगिकी पर अधिक बल दे रहे हैं। श्री मोदी ने अमरीका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस और अमरीकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन द्वारा वाशिंगटन में आयोजित भोज में कहा कि दोनों देशों के संबंधों में मधुरता लोगों के पारस्परिक संबंधों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि दोनों देश आपसी व्यापार की चुनौतियों के समाधान के लिए भी सहयोग कर रहे हैं। श्री मोदी ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में भारत और अमरीका ने एक लम्बी और सुखद यात्रा तय की है। रक्षा और कार्यनीतिक क्षेत्रों में परस्पर सहयोग के नए आयाम जुड़े हैं। क्वाड और आई-2 यू-2 समूह से भी दोनों देशों के संबंधों का विस्तार हुआ है।


इस अवसर पर अमरीकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि भारत के इतिहास ने पूरे विश्व को प्रभावित किया है। उन्होंने 21वीं सदी में एक वैश्विक महाशक्ति के रूप में भारत के उभरने में श्री मोदी की भूमिका की सराहना की। सुश्री हैरिस ने कहा कि उन्होंने दुनिया भर की अपनी यात्राओं के दौरान भारत के बढ़ते प्रभाव को अनुभव किया है। उन्होंने कहा कि भारत में बनी वैक्सीन से दक्षिण-पूर्व एशिया में बड़ी संख्या में लोगों की जान बचाना संभव हुआ। सुश्री हैरिस ने कहा कि अफ्रीकी महाद्वीप में भारत की दीर्घकालिक साझेदारी से समृद्धि और सुरक्षा को बढ़ावा मिला है और हिन्द-प्रशांत के माध्यम से भारत ने एक स्वतंत्र और मुक्त क्षेत्र स्थापित करने में मदद की है। सुश्री हैरिस ने आर्टिमिस संधि से जुड़ने के भारत के फैसले के लिए भी श्री मोदी को धन्यवाद दिया।


अमरीकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में भारत-अमरीका संबंधों में व्यापक बदलाव आया है और अब दोनों देश भरोसेमंद साझेदार बन चुके हैं।


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि बातचीत दोनों देशों के बीच मैत्री और सहयोग को मजबूत करने पर केंद्रित रही


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement