काठमांडू के मेयर बालेन शाह के खिलाफ अदालत की अवमानना का मामला दर्ज | The Voice TV

Quote :

"सफलता अंतिम नहीं है; असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ने का साहस ही मायने रखता है।"— विंस्टन चर्चिल

International

काठमांडू के मेयर बालेन शाह के खिलाफ अदालत की अवमानना का मामला दर्ज

Date : 25-Jun-2023

 काठमांडू, 25 जून । भारतीय फिल्मों पर प्रतिबंध लगाने वाले काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी के मेयर बालेन शाह के खिलाफ अदालत की अवमानना का मामला दर्ज किया गया है। अधिवक्ता वर्षाकुमारी झा ने रविवार को अवमानना के तहत कार्रवाई किये जाने की याचिका दायर की।

याचिका में कहा गया है कि मेयर शाह ने काठमांडू के सिनेमाघरों में भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर हाई कोर्ट के अंतरिम आदेश की अवहेलना की है। शाह ने कोर्ट के आदेश के खिलाफ अभिव्यक्ति देते हुए भारत का गुलाम बताया था। बालेन साह ने काठमांडू के सिनेमाघरों में भारतीय फिल्म ‘आदिपुरुष’ के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके खिलाफ हॉल मालिकों की नेपाल मूवी एसोसिएशन ने हाई कोर्ट में रिट दायर की थी।

भारतीय फिल्मों पर प्रतिबंध लगाने के मेयर शाह के कदम के खिलाफ हाई कोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी किया था। मेयर शाह ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देकर अंतरिम आदेश की आलोचना की। अब ‘आदिपुरुष’ के अलावा भारतीय फिल्में नेपाल में फिर से दिखाई जाने लगी हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement