श्रीलंका के आर्थिक संकट पर चीनी विदेश मंत्री से चर्चा | The Voice TV

Quote :

"कल से सीखो, आज के लिए जियो, कल के लिए आशा रखो।"

International

श्रीलंका के आर्थिक संकट पर चीनी विदेश मंत्री से चर्चा

Date : 26-Jun-2023

बीजिंग, 26 जून। गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने रविवार को चीनी समकक्ष छिन कांग के साथ बैठक कर दोनों देशों के भविष्य और आर्थिक संकट पर चर्चा की।

श्रीलंका के ऋण संकट के कारण पिछले साल देश में बड़े पैमाने पर राजनीतिक और आर्थिक उथल-पुथल मच गई थी, जिसके बाद साबरी पहली बार चीन की यात्रा कर रहे हैं।

दोनों नेताओं के बीच बैठक की एक आधिकारिक रिपोर्ट में छिन के हवाले से महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड (बीआरआई) परियोजनाओं के संयुक्त निर्माण को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया।

बयान में छिन के हवाले से कहा गया है कि चीन श्रीलंका के आर्थिक व सामाजिक विकास और लोगों की आजीविका में सुधार के लिए अपनी श्रेष्ठ क्षमता से सहायता करना जारी रखेगा।

चीन श्रीलंका का सबसे बड़ा ऋणदाता है। श्रीलंका पर 51 अरब अमेरिकी डॉलर विदेशी कर्ज है, जिसमें 10 प्रतिशत चीन का है।

इस साल मार्च में, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को स्थिर करने में मदद करने के लिए तीन अरब अमेरिकी डॉलर का कर्ज दिया था।

पिछले साल अप्रैल में पहली बार दिवालिया होने की घोषणा के बाद, कर्ज में डूबा श्रीलंका अब भी अपनी संकटग्रस्त अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए संघर्ष कर रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement