विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि तंजानिया में भारत का निवेश विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ रहा है। दार अस सलाम में भारत-तंजानिया व्यापार सम्मेलन को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि भारत वर्तमान में तंजानिया का सबसे भरोसेमंद व्यापारिक भागीदार है। उन्होंने कहा कि भारत इस साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और दोनों देशों के बीच सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। डॉ. सुब्रह्मण्यम ने कहा कि भारत लगातार अफ्रीकी क्षमताओं के निर्माण में निवेश कर रहा है और आईआईटी-मद्रास जंजीबार परिसर इसका उत्कृष्ट उदाहरण है।
इससे पहले, विदेश मंत्री ने दार एस सलाम में क्षेत्रीय राजदूत सम्मेलन में भाग लिया और विभिन्न देशों के साथ भारत के संबंधों की समीक्षा की। उन्होंने अफ्रीका और ग्लोबल साउथ के साथ अपनी साझेदारी को सशक्त करने के लिए भारत की वचनबद्धता दोहराई। डॉ. जयशंकर ने दार एस सलाम में स्वामी विवेकानन्द सांस्कृतिक केन्द्र में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण भी किया।
