छत्रपति संभाजीनगर जिले में दो पक्षों में बवाल, आगजनी, पथराव व फायरिंग में छह घायल | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

छत्रपति संभाजीनगर जिले में दो पक्षों में बवाल, आगजनी, पथराव व फायरिंग में छह घायल

Date : 30-Mar-2023

मुंबई, 30 मार्च। महाराष्ट्र के संभाजीनगर जिले में स्थित किराड नगर परिसर मेंं स्थित राम मंदिर के पास बुधवार की मध्यरात्रि में दो समूहों के बीच बवाल हो गया। दोनों पक्षों में जमकर पथराव और आगजनी हुई। उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की और दो गाड़ियों में आग लगा दी। पुलिस को भीड़ नियंत्रण के लिए फायरिंग करनी पड़ी। इस घटना में छह लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति पर नियंत्रण किया। उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं विपक्ष ने पूरी घटना को प्रायोजित बता रहा है।

पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर का नाम छत्रपति संभाजीनगर किए जाने के बाद से यहां तनाव की परिस्थितियां बनी हुई थीं। किराडपुरा में स्थित राममंदिर के पास गुरुवार को रामनवमी की तैयारी की जा रही थी। इसलिए यहां बुधवार की मध्यरात्रि तकरीबन बारह बजे लोग जमा थे। उसी समय एक अन्य समूह ने मंदिर के पास पथराव कर दिया। इसके बाद वहां दोनों पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को भी पथराव का सामना करना पड़ा। भीड़ ने कई वाहनों को तोड़ दिया और दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए फायरिंग की। इस घटना में छह लोग घायल हो गए, सभी का इलाज नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संभाजी नगर जिले के पुलिस आयुक्त निखिल गुप्ता ने बताया कि यहां इस समय स्थिति नियंत्रण में है। यहां बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात किया गया है। इस घटना की जांच के लिए अलग से टीम गठित की जाएगी।

गुरुवार को इस घटना को भाजपा और विपक्ष के बीच राजनीति गरमा गई। उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि इस समय संभाजी नगर में स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने आम नागरिकों से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। इसके अलावा अन्य दलों के नेता भी यहां शांति बनाए रखने में मदद कर रहे हैं। सांसद इम्तियाज जलील, शिवसेना के विधायक संजय शिरसाट और मंत्री अतुल सावे भीड़ को शांत करने की कोशिश कर रहे थे। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने अपील की है कि सभी को शहर के वातावरण को शांत रखने में एक भूमिका निभानी चाहिए।

विपक्ष ने इस घटना का सरकार प्रायोजित बताया है। विपक्ष का कहना है कि आगामी चुनाव को देखते हुए सरकार ने एमआईएम के साथ मिलकर वोटों के ध्रुवीकरण के लिए यह दंगा करवाया है। इस दंगे के लिए सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है।

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राऊत ने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए संभाजी नगर में सरकार प्रायोजित दंगा करवाया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के दंगे चुनाव तक सरकार की ओर करवाए जाते रहेंगे। संजय राऊत ने आरोप लगाया कि यह दंगा भाजपा और एमआईएम की मिलीभगत से किया गया है और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार ने संभाजी नगर में हुए दंगे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संभाजीनगर से जिस तरह की खबरें आ रही हैं, उससे लगता है यह दंगा सरकार प्रायोजित लग रहा है, इसकी गहन छानबीन की जानी चाहिए।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement