सर्द मौसम में दोपहर के भोजन के लिए बनाएं स्वादिष्ट पालक वाली खिचड़ी | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

Health & Food

सर्द मौसम में दोपहर के भोजन के लिए बनाएं स्वादिष्ट पालक वाली खिचड़ी

Date : 16-Jan-2026

 ठंड के दिनों में लंच में गर्मागर्म खिचड़ी मिल जाए तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है। सर्दियों में सेहत और स्वाद का बेहतरीन मेल है पालक से बनी खिचड़ी, जिसे आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है। इसे पापड़, अचार या हरी चटनी के साथ परोसकर पूरे परिवार के साथ आनंद लिया जा सकता है।

इसके लिए जरूरी सामग्री है: 1 कप चावल, ½ कप मूंग दाल, 1 गुच्छा पालक, 1 बारीक कटा प्याज, 1 बारीक कटा टमाटर, 1–2 हरी मिर्च (स्वाद अनुसार), 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया अदरक, 1 छोटा चम्मच बारीक कटा लहसुन, 1 छोटा चम्मच जीरा, ½ छोटा चम्मच हल्दी, नमक आवश्यकता अनुसार, 3 कप पानी और 1 बड़ा चम्मच घी या तेल।

बनाने की विधि यह है: सबसे पहले चावल और मूंग दाल को धोकर 10–15 मिनट के लिए भिगो दें। फिर कुकर में चावल, दाल, हल्दी, नमक और पानी डालकर ढक्कन बंद कर 2 सीटी आने तक पकाएं। पालक को साफ करके उबाल लें और ठंडा होने पर मिक्सर में पेस्ट बना लें।

एक कड़ाही में घी गरम करें, उसमें जीरा डालें और भुनने पर हींग और सूखी लाल मिर्च डालें। फिर प्याज, अदरक और लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। हरी मिर्च डालें और टमाटर मिलाकर नरम होने तक पकाएं। इसके बाद धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले भून लें। पालक का पेस्ट डालें, हल्का नमक मिलाएं और अच्छे से पकाएं। तैयार चावल-दाल का मिश्रण इसमें डालकर सब कुछ अच्छी तरह मिला लें और धीमी आंच पर कुछ देर पकाएं। ऊपर से हरा धनिया डालें और परोसने से पहले एक चम्मच घी डाल दें।

स्वाद और पोषण से भरपूर यह पालक वाली खिचड़ी ठंड के मौसम में लंच के लिए परफेक्ट विकल्प है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement