झटपट बनाएं मिनी पिज्जा | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

Health & Food

झटपट बनाएं मिनी पिज्जा

Date : 27-Feb-2026

 बहुत ही कम समय में आप घर पर मिनी पिज्जा बना सकते हैं. बच्चे भी अक्सर पिज्जा बनाने की जिद करते हैं. ऐसे में आप इस रेसिपी को तैयार करके बच्चों को सरप्राइज कर सकते हैं. इस मिनी पिज्जा को बनाने के लिए आपको आटा गूंथने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी| आइए जानते हैं मिनी पिज्जा बनाने का तरीका| मिनी पिज्जा बनाने के लिए क्या सामग्री : ब्रेड- 4 प्याज- छोटे टुकड़ों में कटे हुए रेड बेल पेपर- छोटे टुकड़ों में कटे हुए


ग्रीन बेल पेपर- छोटे टुकड़ों में कटे हुए येलो बेल पेपर- छोटे टुकड़ों में कटे हुए चिली फलेक्स टोमेटो केचप मिक्स्ड हर्ब्स शेजवान चटनी मोजरेला चीज मिनी पिज्जा को कैसे तैयार करें? मिनी पिज्जा बनाने के लिए आप एक कटोरे को लें. इसमें आप टोमेटो केचप में शेजवान चटनी को मिक्स कर दें. अब एक कटोरी की मदद से ब्रेड को गोल शेप में कट कर लें.

ब्रेड के ऊपर टोमेटो केचप और शेजवान चटनी के मिश्रण को लगा दें. अब आप इसके ऊपर छोटे टुकड़ों में कटा हुआ प्याज, छोटे तुकों में कटे हुए ग्रीन बेल पेपर, येलो बेल पेपर और रेड बेल पेपर को डाल दें. आप इसमें अपनी पसंद की और भी सब्जियों को डाल सकते हैं. इसके बाद आप मोजरेला चीज को डाल दें. इसके बाद चिली फलेक्स और मिक्स्ड हर्ब्स को भी डाल दें. अब आप पिज्जा को 200 डिग्री पर एयर फ्रायर में 10 मिनट के लिए बेक कर दें. इस तरह से आप आसानी से कम समय में मिनि पिज्जा बना सकते हैं|


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement