डिनर में मिनटों में बनाएं टेस्टी सोया पुलाव | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

Health & Food

डिनर में मिनटों में बनाएं टेस्टी सोया पुलाव

Date : 23-Feb-2026

 सोया चंक्स प्रोटीन से भरपूर होते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि यह पुलाव कम समय में तैयार हो जाता है और घर के हर सदस्य को पसंद आता है| अगर आप रोज-रोज की सब्ज़ी-रोटी से कुछ अलग ट्राय करना चाहते हैं,

तो आज ही डिनर में यह जटपट बनने वाला सोया पुलाव जरूर बनाएं| सोया पुलाव बनाने के लिए आवश्यक सामग्री: 1 कप बासमती चावल 1 कप सोया चंक्स 1 प्याज (पतला कटा हुआ) 1 टमाटर (कटा हुआ) 1/2 कप मिक्स वेज (गाजर, मटर, बीन्स) 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट 2 हरी मिर्च 1/2 छोटा चम्मच जीरा 1 तेज पत्ता 2 लौंग 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी नमक स्वादानुसार 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला 2 बड़े चम्मच तेल या घी 2 कप पानी सोया पुलाव बनाने की रेसिपी: सबसे पहले सोया चंक्स को गर्म पानी में 5 से 7 मिनट तक उबाल लें.

फिर इन्हें ठंडे पानी से धोकर अच्छे से निचोड़ लें. अब कड़ाही या कुकर में तेल/घी गरम करें. उसमें जीरा, तेज पत्ता, लौंग और दालचीनी डालकर तड़काएं. इसके बाद प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालें| अब टमाटर और मिक्स वेज डालकर 2 से 3 मिनट पकाएं. इसमें सोया चंक्स, नमक और गरम मसाला मिलाएं. धुले हुए चावल डालें और हल्का सा भून लें| अंत में पानी डालकर ढक दें और धीमी आंच पर 10 से 12 मिनट तक पकाएं. गैस बंद कर 5 मिनट दम दें. गरमागरम सोया पुलाव को रायता या सलाद के साथ परोसें|


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement