संदीप पाठक पर दो एफआईआर दर्ज, भाजपा ने भगवंत मान पर बदले की कार्रवाई का लगाया आरोप | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

संदीप पाठक पर दो एफआईआर दर्ज, भाजपा ने भगवंत मान पर बदले की कार्रवाई का लगाया आरोप

Date : 02-May-2026

 नई दिल्ली, 02 मई । आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो एफआईआर दर्ज की गई है। भाजपा ने भगवंत सरकार पर निशाना साधते हुए इसे बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया।

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि पंजाब पुलिस ने राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक के आवास पर छापेमारी की कोशिश की, जबकि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पहले से ही खराब बनी हुई है।

आम आदमी पार्टी की सरकार मेंं पुलिस अपराध पर नियंत्रण करने के बजाय इस तरह की कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार के प्रति लोगों के मन में गुस्सा है। इसी हताशा, निराशा और गुस्से के चलते बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने अरविंद केजरीवाल से जवाब मांगते हुए ‘नई राजनीति’ के दावों पर भी सवाल खड़े किए।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement