केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट के दौरान ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के प्रयासों के तहत भारत ने कच्चे तेल की खरीद के लिए अपने आधार को पहले के 27 देशों से बढ़ाकर 41 देशों तक कर दिया है। दक्षिण गुजरात में वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि संकट के प्रबंधन में दीर्घकालिक योजना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
घरेलू उत्पादन बढ़ाने के बारे में पुरी ने कहा कि रिफाइनरियों में एलपीजी उत्पादन को अधिकतम करने के लिए आदेश जारी किए गए थे, और हमने अपना घरेलू उत्पादन 60 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। 36,000 मीट्रिक टन प्रति दिन से बढ़ाकर 54,000 मीट्रिक टन प्रति दिन कर दिया है। पुरी ने वैश्विक कीमतों में वृद्धि से उपभोक्ताओं को बचाने के लिए उठाए गए कदमों पर भी प्रकाश डाला।
