नेपाल के प्रधानमंत्री को भारत दौरे का औपचारिक निमंत्रण देने भारत के विदेश सचिव करेंगे काठमांडू का दौरा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

नेपाल के प्रधानमंत्री को भारत दौरे का औपचारिक निमंत्रण देने भारत के विदेश सचिव करेंगे काठमांडू का दौरा

Date : 02-May-2026

 काठमांडू, 02 मई । भारत के विदेश सचिव का नेपाल दौरा तय हो गया है। नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राई के निमंत्रण पर भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री का दो दिनों का नेपाल दौरा तय किया गया है। नेपाल के विदेश मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मिस्री 11-12 मई को काठमांडू के भ्रमण पर आने वाले हैं।

नेपाल में बालेन्द्र शाह के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद भारत की तरफ से यह पहला कूटनीतिक दौरा होने वाला है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारत के विदेश सचिव 11 मई को काठमांडू पहुंचने वाले हैं। इसके लिए नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राई के तरफ से उन्हें भ्रमण का औपचारिक पत्र भेजा जा चुका है। अपने काठमांडू दौरे के क्रम में वो विदेश मंत्री शिशिर खनाल, वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले, ऊर्जा मंत्री विराज भक्त श्रेष्ठ से मिलने वाले हैं। इसके अलावा सत्तारूढ़ दल राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने से भी उनकी मुलाकात तय की गई है।

मिस्री के साथ भारत के विदेश मंत्रालय के नार्थ डेस्क के इंचार्ज एडिशनल सेक्रेटरी मनु महावार भी नेपाल पहुंच रहे हैं।

हाल ही में दिल्ली भ्रमण पर रहे नेपाल के पत्रकारों के एक समूह के साथ मुलाकात के दौरान विदेश सचिव मिस्री ने स्वयं भी कहा कि वो जल्द ही नेपाल का दौरा करने वाले हैं। उन्होंने नेपाल में नई सरकार के साथ हर क्षेत्र में सहयोग को जारी रखने की बात भी कही।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement