नेपाल दौरे पर आये अमेरिकी दूत सर्जियों गोर ने विदेश और वित्त मंत्री से की मुलाकात | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

नेपाल दौरे पर आये अमेरिकी दूत सर्जियों गोर ने विदेश और वित्त मंत्री से की मुलाकात

Date : 01-May-2026

 काठमांडू, 01 मई । दक्षिण और मध्य एशिया के लिए अमेरिकी विशेष दूत सर्जियों गोर ने अपने नेपाल भ्रमण के दौरान विदेश मंत्री शिशिर खनाल और वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले से मुलाकात की है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार अमेरिकी दूत गोर और नेपाल के विदेश मंत्री खनाल के बीच नेपाल-अमेरिका संबंधों को और मजबूत बनाने, निवेश तथा व्यापार को बढ़ावा देने और आर्थिक साझेदारी को विस्तार देने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

इसी क्रम में अमेरिकी दूत और नेपाल के वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले के बीच भी वित्त मंत्रालय में बैठक हुई। इस वार्ता के दौरान निवेश, आर्थिक सहयोग और विकास साझेदारी से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

सर्जियो गोर गुरुवार शाम छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ काठमांडू पहुंचे थे। अपने तीन दिवसीय नेपाल दौरे के दौरान उनकी नेपाल सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल भी मुलाकात निर्धारित है।

गोर को राष्ट्रपति ट्रम्प का करीबी और भरोसेमंद कूटनीतिज्ञ माना जाता है। फिलहाल वो भारत में अमेरिकी राजदूत भी हैं। 5 मार्च के चुनावों के बाद बालेन्द्र शाह के नेतृत्व वाली सरकार बनने के पश्चात नेपाल आने वाले वे अब तक के सबसे वरिष्ठ अमेरिकी प्रतिनिधियों में हैं।

इससे पहले 20 अप्रैल को अमेरिकी विदेश विभाग के सहायक सचिव समीर पॉल कपूर ने भी नेपाल का दौरा किया था। लगातार हो रही इन उच्चस्तरीय यात्राओं को नेपाल और अमेरिका के बीच बढ़ते कूटनीतिक और आर्थिक सहयोग के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement