बुद्ध पूर्णिमा पर खुले आदि कैलाश मंदिर के कपाट, आदि कैलाश और ॐ पर्वत दर्शन यात्रा शुरू | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बुद्ध पूर्णिमा पर खुले आदि कैलाश मंदिर के कपाट, आदि कैलाश और ॐ पर्वत दर्शन यात्रा शुरू

Date : 01-May-2026

 पिथौरागढ़, 01 मई । पावन बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर उच्च हिमालयी क्षेत्र स्थित आदिकैलाश में भगवान शिव मंदिर के कपाट विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलने के साथ ही इस वर्ष की आदिकैलाश यात्रा और ॐ पर्वत दर्शन यात्रा का भी शुभारंभ हो गया।

जिला प्रशासन ने यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए मार्ग, आवास, चिकित्सा, संचार और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ की है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें और मौसम को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतें। यह यात्रा धार्मिक महत्व के साथ-साथ क्षेत्रीय पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए भी अहम मानी जा रही है। यात्रा के शुरुआती चरण में सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को अनुमति दी जा रही है, ताकि व्यवस्थाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा सके। मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए प्रशासन ने आपदा प्रबंधन टीमों को भी अलर्ट मोड पर रखा है।

आदि कैलाश में भगवान शिव मंदिर के कपाट खुलने के दौरान स्थानीय जनता, प्रशासन, पुलिस, आईटीबीपी और जनप्रतिनिधि माैजूद रहे। पूजा-अर्चना के दौरान क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना की। स्थानीय प्रशासन और पर्यटन विभाग को उम्मीद है कि इस वर्ष यात्रा में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे, जिससे सीमांत क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय कारोबार को भी गति मि

धारचूला से तीन वाहनाें से श्रद्धालुओं का दल हुआ रवाना

उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला से आज आदि कैलाश यात्रा के लिए पहला दल रवाना हुआ। धारचूला के उपजिलाधिकारी आशीष जोशी ने तीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर यात्रियाें के दल को रवाना किया। अधिकारियों के अनुसार यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवास और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए कुल 500 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 350 इनर लाइन परमिट (आईएलपी) जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों में यात्रा को लेकर काफी उत्साह है और प्रशासन द्वारा सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

प्रशासन यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त करें। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर विभिन्न स्थानों पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। सभी संबंधित विभाग और एजेंसियां अलर्ट मोड में कार्य कर रही हैं और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement