स्नातक चिकित्सा शिक्षा में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) यूजी आज आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी और शाम 5 बजे समाप्त होगी। NEET के सूचना बुलेटिन के अनुसार, परीक्षा केंद्र में अंतिम प्रवेश दोपहर 1:30 बजे तक होगा। NEET यूजी का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा वर्ष 2019 से स्नातक चिकित्सा शिक्षा में प्रवेश के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय की स्वीकृति से किया जा रहा है। एजेंसी ने उम्मीदवारों के लिए विशिष्ट दिशानिर्देश जारी किए हैं। अपने एडमिट कार्ड के साथ, उम्मीदवारों को एक मूल फोटो पहचान पत्र - जैसे कि मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड या राशन कार्ड - साथ लाना अनिवार्य है।
