सारंगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल का शुभारंभ | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

सारंगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल का शुभारंभ

Date : 03-May-2026

 सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता और जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू के आतिथ्य में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ शुक्रवार शाम को सेजेस स्कूल प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को खेल किट और जूता ड्रेस आदि का वितरण किया गया। प्रशिक्षकों ने कराते का प्रदर्शन किया। कलेक्टर ने कहा कि गर्मी में डेढ़ से 2 और ढाई महीने की छुट्टी का टाइम होता है। बच्चों के अंदर के हुनर और कौशल को मजबूत करने का यह सुनहरा अवसर है। इस समय का उपयोग अपने पसंदीदा खेल का चयन करें और मोबाईल के अनावश्यक उपयोग से दूर रहें। 

जिले में खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 1 मई से 21 मई तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन खेलभाठा मैदान और इनडोर स्टेडियम में नियमित होता रहेगा। इसमें छह खेल कराटे, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, योग शामिल है। विभाग द्वारा खेल सामग्री उपलब्ध कराया जाएगा। यह खेल प्रशिक्षण सुबह 5.30 से 8.30 बजे और शाम को 5 से 7 बजे तक दिया जाएगा। इसमें जूनियर, सब जूनियर बालक बालिका प्रवेश ले सकते हैं। आयु प्रमाण पत्र के लिए जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और अंकसूची को मान्य किया जाएगा। 

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में खेल प्रशिक्षक पीटीआई और वरिष्ठ खिलाड़ी इन खेलों से जो संबंधित और अच्छे जानकार है, वे बच्चों को प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों के सेहत और खान-पान का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस अवसर पर प्रभारी खेल अधिकारी व डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा सहित अब्बास अली सैफी, कैजार हुसैन, गोल्डी नायक, विजेंद्र गुड्डू, ममता साहू, भुनेश्वरी गोपाल एवं नन्हे खिलाड़ी विशेष रूप से शामिल रहे। इस संबंध में जानकारी के लिए 9977115799 सहायक खेल अधिकारी कौशल ठेठवार से संपर्क कर सकते हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement