पहले ही दिन 'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Art & Music

पहले ही दिन 'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान

Date : 02-May-2026

 मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा पर आधारित फिल्म 'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रितेश देशमुख' के निर्देशन और अभिनय से सजी इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 11.35 करोड़ रुपये की कमाई कर कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। 6,192 शोज के साथ रिलीज हुई फिल्म को मराठी के साथ हिंदी दर्शकों से भी शानदार प्रतिक्रिया मिली है, जिसमें हिंदी वर्जन ने 3.35 करोड़ का योगदान दिया।

मराठी सिनेमा में 'राजा शिवाजी' ने नया इतिहास रचते हुए रितेश देशमुख की पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। उनकी चर्चित फिल्में 'लय भारी' और 'मौली' जहां 3 करोड़ के आसपास ओपनिंग कर पाई थीं, वहीं 'राजा शिवाजी' ने अकेले मराठी वर्जन में करीब 8 करोड़ का कलेक्शन कर तीन गुना बढ़त हासिल की। फिल्म को पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज किया गया है, जिससे यह क्षेत्रीय सिनेमा की सीमाओं को पार करती नजर आ रही है।

फिल्म में सलमान खान, अभिषेक बच्चन और संजय दत्त की मौजूदगी ने दर्शकों का उत्साह और बढ़ाया है। खास तौर पर सलमान खान के कैमियो को काफी सराहा जा रहा है। वहीं, इसी दिन रिलीज हुई जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर सकी और पहले दिन महज 81 लाख रुपये की कमाई पर सिमट गई, जिससे 'राजा शिवाजी' की मजबूत पकड़ साफ नजर आ रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement