'भूत बंगला' की रफ्तार धीमी, 'माइकल' से मिल रही कड़ी टक्कर | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Art & Music

'भूत बंगला' की रफ्तार धीमी, 'माइकल' से मिल रही कड़ी टक्कर

Date : 29-Apr-2026

 अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' की कमाई में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 12 दिन पूरे कर लिए हैं, लेकिन अब तक यह 150 करोड़ क्लब से काफी दूर है। दूसरे मंगलवार को फिल्म ने 4.35 करोड़ का कारोबार किया, जो पिछले दिन के 3.65 करोड़ से थोड़ा बेहतर रहा। इसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 121.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

हालांकि, फिल्म ने शुरुआती दिनों में अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे हफ्ते में इसकी रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है। ट्रेड जानकारों का मानना है कि 150 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने के लिए फिल्म को आने वाले दिनों में मजबूत पकड़ बनाए रखनी होगी। अक्षय कुमार की इस फिल्म से दर्शकों को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन फिलहाल इसका प्रदर्शन उम्मीद से थोड़ा कम माना जा रहा है।

वहीं हॉलीवुड फिल्म 'माइकल' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। माइकल जैक्सन की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने पांचवें दिन 2.40 करोड़ कमाए, जिससे इसका कुल कारोबार 21.15 करोड़ रुपये हो गया है। दूसरी ओर 'गिन्नी वेड्स सन्नी 2' की हालत कमजोर बनी हुई है और पांचवें दिन सिर्फ 10 लाख की कमाई के साथ इसका कुल कलेक्शन 1.43 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement